दैनिक अक्षयमेल, रायबरेली
डीह/रायबरेली।जानकारी के अनुसार जिले के थाना डीह क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोपालपुर निवासी श्रीनाथ कोरी पुत्र नन्दा कोरी (60 वर्ष)दोपहर को प्राथमिक विद्यालय के बगल में अपने खेत गया था उसी समय बारिश होने लगी और कड़कड़ाहट के साथ आकासीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में बृद्ध किसान आ गया और बेहोस होकर वहीं गिर गया।जब बारिस बन्द हुई और गाँव के लोग अपनी बकरी चराने उसी तरफ गए तो देखा कि बृद्ध बेहोसी की हालत में पड़ा है तो भाग कर गाँव मे आकर बृद्ध के परिजनों को बताया ।प्रधान प्रतिनिधि राज कुमार सिंह ने इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस व पुलिस को दिया मौके पर पहुँची एम्बुलेंस जब ईलाज के लिए पीएचसी लायी तो वहाँ मौजूद डॉक्टर अरविन्द पांडेय ने बृद्ध को मृत घोषित कर दिया।मौके पर पहुँचे उपनिरीक्षक नन्द कुमार तिवारी,एस आई विकास चौधरी,पीयूष सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

0 टिप्पणियाँ