डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील तहसील तिलोई में होगा आयोजित।

सम्पूर्ण समाधान दिवस 03 सितम्बर को।

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील तहसील तिलोई में होगा आयोजित।

अक्षय मेल समाचार

         अमेठी । जनता की समस्याओं, शिकायतों को  गुणवत्तापूर्ण के साथ समयबद्ध ढंग से निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की चारों तहसीलों में 03 सितम्बर 2019 को प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तथा सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा जन सुनवाई की जायेगी।
         जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस माह के पहले मंगलवार 03 सितम्बर को तहसील तिलोई में, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील अमेठी में तथा अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा, जिसमें जनता की समस्याओं व शिकायतों को सुना जायेगा और सम्बन्धित अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के साथ कराये जायेंगे। जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपरोक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में स्वयं उपस्थित रहेंगे तथा अन्य सभी तहसीलों में तहसील स्तरीय ब्लाक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ