आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हुआ बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण


आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हुआ बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
 

अक्षय मेल समाचार

शुकुल बाजार ,अमेठी। सरकार द्वारा आयुष पद्धति को जन जन तक पहुंचाने व लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य आयुष आपके द्वार कार्यक्रम का संचालन कर रही है जिसके तहत ग्रामीण अंचलों में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाते हुए आयुष के विभिन्न पद्धतियों के माध्यम से लोगों को निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है इसी के क्रम में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय फुंदनपुर द्वारा विकासखंड के ग्राम पूरे बख्तावर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें होम्योपैथिक की दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय फुंदनपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 84 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है तथा बच्चों को इनफ्लुएंजा, वायरल फीवर ,कीड़े की दवा, चिकनगुनिया , खुजली आदि की दवाएं निशुल्क रूप से दी गई इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव बीएम राम नंदलाल सहित अन्य लोगों ने चिकित्सा शिविर में अपना सहयोग प्रदान किया प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि होम्योपैथिक के माध्यम से बेहतर इलाज की संभावनाएं बनती हैं उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निशुल्क कैम्प अन्य स्थानों पर भी आयोजित किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ