दैनिक अक्षय मेल समाचार
शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर ।जनपद के हसनपुर गांव निवासी मुजफ्फर कलीम कुड़वार विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भाटी में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।आज अपराहन विद्यालय से लौटते समय फतेहपुर प्राइमरी स्कूल के समीप हमलावरों ने घात लगाकर हमला बोल दिया श्री कलीम लहूलुहान होकर गिर गए हमलावर मरा समझकर छोड़ कर गए। संबंधियों को सूचना मिलने पर कुड़वार थाने प्राथमिकी के लिए पहुंचे।जहां से डाक्टरों ने सुल्तानपुर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया श्री कलीम प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर में उपमंत्री के पद पर भी हैं शिक्षक संघ इस घटना की घोर निंदा करता है तथा प्रशासन से दोषियों को शीघ्र पकड़ कर उचित कार्यवाही करने का अनुरोध करता है इमरान ,गुफरान,मन्नान ,नोमान सुत इनमुल्लाह निवासी हसनपुर थाना कुड़वार के नाम नामजद मुकदमा की तहरीर दिया है ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ,निजाम खान ब्लॉक कुड़वार अध्यक्ष /जिला प्रवक्ता ,प्रशांत पाण्डेय, हेमन्त यादव,अजीत यादव,संतोष चौरसिया आदि थाना कुड़वार पहुच कर थानाध्यक्ष महोदय से मुकदमा लिख कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की

0 टिप्पणियाँ