भीषण बरसात मकान गिरने से कई लोग घायल
अक्षय मेल समाचार
तिलोई अमेठी संवाददाता
रामधीरज यादव
थाना फुरसतगंज क्षेत्र के ग्राम पीढ़ी में आज मूसलाधार बारिश के कारण मकान गिर जाने से मां सहित मासूम बेटा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के ग्राम पीढ़ी में आज दिन में लगभग साढ़े तीन बजे के आसपास गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र राम सजीवन का मकान भरभरा कर उस समय गिर गया जब वह अपने घर के बाहर जानवरों को चारा पानी कर रहा था ।घर के अंदर उसकी पत्नी श्रीदेवी (30) व दिव्यांगु (एक माह) घर के अंदर थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए मकान जैसे ही गिरा चीख पुकार मच गया तथा ग्रामीणों के तुरंत पहुंच जाने पर मलबे से तीनों को निकाला गया जिन्हें प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज में भर्ती कराया गया है ।घटना कीह जानकारी मिलते ही तहसीलदार श्रद्धा सिंह पहुंची और उन्होंने मौजूद लेखपाल के0पी0 को निर्देशित किया कि हर संभव मदद तुरंत की जाए
इनसेट-------
बारिश का कहर एक की मौत दो घायल
- तहसील तिलोई क्षेत्र के अंतर्गत भीषण बरसात के चलते कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक तिलोई के सरदारपुर में कच्ची दीवार गिरने से जागेश्वर पुत्र कल्लू उम्र लगभग 65 वर्ष की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई वहीं चतरा बुजुर्ग गांव में इस्लाम उल निशा पत्नी स्वर्गीय हाशिम मकान गिरने से घायल हो गई जिन्हें तिलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया तहसील तिलोई की तहसीलदार श्रद्धा सिंह ने उक्त गांवों का दौरा स्थानीय राजस्व कर्मियों को रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को भेजने के लिए दिशा निर्देश दिया इस संबंध में तहसीलदार श्रद्धा सिंह ने बताया कि मकान से प्रभावित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता दिलाने का काम किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ