अक्षय मेल समाचार /शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर।प्रदेश सरकार और सूबे के डीजीपी के आदेश के बावजूद बच्चा चोरी की अफवाहें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ये है कि बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर भीड़ किसी को भी नहीं बख्श रही है। ऐसा ही एक मामला सुल्तानपुर में देखने को मिला जहाँ बीती रात बच्चा चोरी की अफवाह पर ग्रामीणों एक मानसिक विक्षिप्त महिला की जमकर पिटाई की। सुबह जब निर्मम पिटाई की सूचना जब पुलिस को मिली तो आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है मामला है कूरेभार थानाक्षेत्र के पीरो सरैया गांव का। जहाँ बीती रात कही से एक मानसिक विक्षिप्त महिला गांव पहुँच गई। देखते ही देखते उस महिला को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ लिया। फिर क्या था ग्रामीणों ने मिलकर महिला की जमकर पिटाई की। हाल ये रहा कि रात भर उस महिला की निर्मम पिटाई की गई। भोर में इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी तो आनन फानन पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों की चंगुल से उस महिला को मुक्त कराया और उसके बाद जिला अस्पताल लेकर आई।जहाँ महिला का इलाज चल रहा है। हलांकि महिला की स्थिति ठीक है लेकिन काफी देर तक महिला को होश नही आया है।

0 टिप्पणियाँ