अक्षयमेल समाचार/नीलम
डलमऊ/रायबरेली में पपेट एवं थिएटर कार्यशाला बच्चों के लिए रुचिकर प्रभावशाली डर संकोच झिझक दूर करने का सशक्त माध्यम राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा समय-समय पर बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन कौशल विकास बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं इस वर्ष बच्चों को निर्भीक निडर होकर अपनी अभिव्यक्ति करने के लिए जनपद स्तर पर पपेट एवं थिएटर कार्यशाला समग्र शिक्षा अभियान में जेंडर इक्विटी के तहत मॉडल मीना मंच के बच्चों के लिए कराया जा रहा है जनपद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह के कुशल निर्देशन एवं मार्ग दर्शन में केजीबीवी डलमऊ में 17 सितंबर से संचालित किया जा रहा है आज तीसरे दिन प्रशिक्षक सविता सिंह एवं दीपाली शर्मा द्वारा बच्चों को पपेट बनाना उसकी सामग्री के बारे में विधिवत जानकारी दी गई जिसे बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ सीखा और स्वयं बनाया जिसका प्रदर्शन बच्चों के बीच प्रशिक्षण कक्ष में बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन एसएस पांडे जो जनपद स्तर से कार्यशाला को सहयोग दे रहे हैं के द्वारा कराया गया उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला बच्चों के लिए जहां एक तरफ रुचिकर है वहीं दूसरी तरफ बच्चे अपना जीवन कौशल विकास भी बढ़ा रहे हैं उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से मॉडल मीना मंच मीर मीरानपुर आदर्श मीना मंच शंकरगंज टिकरा चंद्रभूषण गंज दे दानी तथा केजीबीवी डलमऊ एवं जगतपुर के बच्चे अपने स्कूल के अन्य बच्चों को भी सीखने में मदद करें और सुगम करता स्वयं भी सीख कर बच्चों के बीच अनुभव शेयर करेंगे कार्यशाला को प्रभावशाली सहयोग विद्यालय वार्डन सीता यादव पूर्णकालिक शिक्षिका अर्चना गौतम सुप्रिया पटेल मंजरी सक्रिय सुगम करता मधु सोनकर वंदना कुशवाहा मंजरी मिश्रा सपना निशा मौर्य शबाना सहित अन्य स्टाफ द्वारा किया गया आज सत्र के अंत में बच्चों द्वारा बड़े ही प्रभावशाली तरीके से अपनी अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की

0 टिप्पणियाँ