प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विधायक हैदर गढ़ बैजनाथ रावत ने बांटे फल


प्रधानमंत्री के जन्मदिन  पर विधायक हैदर गढ़ बैजनाथ रावत ने बांटे फल


अक्षय मेल समाचार

 मोहम्मद जुबेर   ।   शेर   बहादुर


बाराबंकी     ।    कोठी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मंगवार को रोगियों में फल वितरण कर मनाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोठी में भारतीय जनता पार्टी के विधायक बैजनाथ रावत ने फल वितरित किया। इस मौके पर लोगों ने पीएम के दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि रोगियों की सेवा से बेहतर दूसरा काम नहीं किया जा सकता है। अस्पताल में दर्जनों रोगियों को फल वितरित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवा को लेकर गंभीर है। यही कारण है कि राजकीय अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कहा कि रोगियों को फल वितरित करना पुण्य काम है। पीएम के जन्म दिवस के अवसर पर इससे बेहतर दूसरा कार्य नहीं हो सकता। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा नेता रहे। इसी तरह सरकारी अस्पताल में विधायक बैजनाथ रावत के नेतृत्व में पहुंचे भाजपा जनों ने रोगियों को फल वितरित करने उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का डंका देश में ही नही बल्कि विदेश में भी बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान चलाकर एक बड़ा संदेश दिया है। इस स्वच्छता अभियान से तमाम प्रकार की होने वाली बीमारियां खत्म होगी।  इस अवसर पर पप्पू शुक्ला,डॉक्टर श्रवण कुमार शुक्ला अमित रावत,धीरज,शिवम वर्मा,सौरभ सिंह ,सीएससी अधीक्षक समस्त कर्मचारी एवं बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ