अक्षय मेल समाचार /मनीष मिश्र
कोहड़ौर,प्रतापगढ़।कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मिसरौली गांव में प्रभाशंकर तिवारी के मकान की कच्ची दीवार ढह जाने के कारण उसका पुत्र रवि तिवारी उसकी चपेट में आ गया जिससे उसे गम्भीर चोटें आयी हैं।परिजनों और ग्रामीणों की सहायता से उसे बाहर निकाला गया और इलाज हेतु प्रतापगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे हालत गंभीर देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।मिसरौली गांव निवासी प्रभाशंकर तिवारी त्रिशुण्डी में स्थित गैस प्लान्ट में काम करते हैं।आज दोपहर में तेज बारिश होने के कारण कच्ची दीवार जो कि बगल सटकर बनी पक्की दीवार पर भरभरा कर गिर पड़ी जिससे कि कच्ची दीवार के पास बने पक्के टीनसेड व शौचालय उसकी चपेट में आ गये और टीनसेड व शौचालय पूरी तरह ध्वस्त हो गए। टीनसेड ही प्रभाशंकर का पुत्र रवि (उम्र21वर्ष) लेटा हुआ था जो कि दीवार के मलबे की के नीचे दब गया।दीवार के गिरने की आवाज सुनकर परिजन व गांव वाले दौड़े। मलबे में दबे युवक को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। और आनन फानन में निजी वाहन से जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया।डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफेर कर दिया।

0 टिप्पणियाँ