पर्वो पर किसी नई परम्परा की न की जाये शुरूआत : डीएम
मोहर्रम एवं गणेश चर्तुथी को सकुशल सौहार्द के साथ सम्पन्न कराने के लिए डीएम-एसपी ने थानाध्यक्षो एवं गणमान्य नागरिकों के साथ की बैठक
अक्षय मेल समाचार
रायबरेली। जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई की अध्यक्षता में बचत भवन के सभागार में आगामी मोहर्रम एवं गणेश चर्तुथी पर्व के सम्बन्ध में
समस्त थानाध्यक्षों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रेम और सौहार्द से पर्वो को मनाया जाये जिस रीति-रिवाज से त्योहार मनाया जाता रहा है उसी के अनुरूप मोहर्रम व पर्व को मनाया जाये कोई नई
परम्परा की शुरूआत न की जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कई ताजिये निकाले जाते है और कई कर्बला है जहां पर ताजियों को ले जाया जाता है। ताजियां को ले जाने हेतु जो रास्ते निर्धारित किये गये है उसी रास्ते से ही ले जाया जाये। 01 से 10 सितम्बर तक मोहर्रम का त्योहार एवं 02 से 12 सितम्बर तक गणेश चर्तुथी का त्योहार मनाया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों में डीजे के बजाने की अनुमति नही है बिना अनुमति के डीजे न बजाये जायें। रात्रि में 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग न किया जाये एवं लाउडस्पीकर के जो नियम है उसी के अनुरूप बजाया जाये।
उन्होंने समस्त थानाध्यक्षों सीओ एवं समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ताजियादारों से बातचीत कर लें कि कितने लोग जुलुस के साथ निकलते है।
बैठक में थानाध्यक्षों एवं गणमान्य नागरिकों ने अवगत कराया कि अनेक स्थानोंपर सड़क खराब है बिजली के तार लटक रहे है। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मोहर्रम व पर्व के अवसर पर सभी समस्याओं को दुरूस्त करा दिया जाये।
पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि मोहर्रम पर्व से पहले जिन मार्गो से ताजिया निकलना है उन मार्गो का निरीक्षण कर लें और जुलूस निकलने के समय जो परम्परागत शस्त्र लेकर चलते है उनके अलावा नये
शस्त्र कदापि लेकर जुलूस में न निकले तथा जुलूस में जो भी व्यक्ति किसी भी प्रकार
का शस्त्र लेकर चलता है। उनका नाम एवं मोबाईल नम्बर अनिवार्य रूप से अंकित कर लें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शान्तिपूर्ण एवं आपसी भाईचारें के साथ मनाये।
इस मौके पर एडीएम एफआर डा0 राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, अपर पुलिस अधीक्षक शशी शेखर सिंह, एडी सूचना प्रमोद कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
डा0 एस0के0 चक, समस्त उपजिलाधिकारी, थानो के थानाध्यक्ष, सीओं एवं जनपद व ग्रामीण इलाको के गणमान्य नागरिक उपस्थि थे।

0 टिप्पणियाँ