अक्षय मेल समाचार/मनीष मिश्र
प्रतापगढ़।प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने पार्टी का विस्तार किया जिसमें इबरार जहानिया अध्यक्ष, रूद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष ,फूलचंद यादव प्रमुख सचिव, शमशाद अहमद, बृजेश प्रताप सिंह ,गंगा प्रसाद यादव, अनूप कुमार ओझा को सचिव, संतोष कुमार सिंह लाल साहब को मीडिया प्रभारी ,युवजन सभा का जिला अध्यक्ष विशाल सिंह को नियुक्त किया गया । यह सूची राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने जारी की थी ।इस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि आज सरकार में भ्रष्टाचार विरोधी हो गई सड़क, नाली ,पानी, का कोई सुचारू रूप से व्यवस्था नहीं की गई है जिसमें आम आदमी परेशान है। उन्होंने 1857 की क्रांति का हक अदा करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुलाब सिंह का जिक्र किया और कहा कि प्रतापगढ़ में मेडिकल कालेज में गुलाब सिंह के नाम से रखा जाए ।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी । उन्होंने प्रदेश सरकार में अपराध को लेकर तंज कसा जितने भी प्रदेश सरकार में हो रहे एनकाउंटर पर भी चर्चा की और बताया कि एनकाउंटर जो भी हो रहे हैं सिर्फ अपराधी के पैर में ही गोली मारी जा रही है और एनकाउंटर जितने हुए हैं उसको किसी भी हाईकोर्ट के न्यायधीश के द्वारा किया जाए ।

0 टिप्पणियाँ