देवीय आपदा के कारण 30 लाभार्थियों मुख्यमंत्री आवास हुए आवंटित




देवीय आपदा के कारण 30 लाभार्थियों मुख्यमंत्री आवास हुए आवंटित

रायबरेली 05 सितम्बर, 2019जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निर्देश दिये कि देवीय आपदा के कारण जिन पीडि़त परिवारों के पास आवास नही है। उन परिवारों का स्थलीय निरीक्षण करके मुख्यमंत्री आवास योजनान्तर्गत आवास आवंटित कराया जाये। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम आवास 
योजनान्तर्गत देवीय आपदा में पीडित लाभार्थियों को 120 के लक्ष्य के प्राप्त है। 
जिसके अनुसार 30 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री समग्र आवास आवंटित किये गये है। 

पूरे जनपद में 213 लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। जिसमें अभी तक किसी भी लाभार्थी को कोई भी धनराशि अवमुक्त नही की गई है। जिसके लिए 
जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी को निर्देश दिये है कि प्राथमिकता के आधार पर पात्र पीडि़त परिवारों के लाभार्थियों को आवास की धनराशि को समय से उपलब्ध कराई 
जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ