महराजगंज रायबरेली । उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ । इस दौरान आयी कुल 30 शिकायतों में 3 का मौके पर निस्तारण किया जा सका


उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ । इस दौरान आयी कुल 30 शिकायतों में 3 का मौके पर निस्तारण किया जा सका 


अक्षय मेल समाचार

रायबरेली।मंगलवार को तहसील परिसर के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी विनय सिंह ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता पूर्ण करने के निर्देश दिए । इस दौरान राजस्व की 17,पुलिस की 02,विकास की 02,बिजली 04 व अन्य विभागों की 05 शिकायतों सहित कुल 30 शिकायते आयी जिसमे 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया । इस दौरान तहसीलदार विनोद सिंह, क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह, कोतवाल लालचंद सरोज नायब तहसीलदार राम किशोर वर्मा,पूर्ति निरीक्षक मोईनुद्दीन सहित अन्य विभागों के मातहत मौके पर मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ