अक्षय मेल समाचार
अमेठी। जिलाधिकारी श्री प्रशान्त शर्मा के निर्देशानुसार जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी ने बताया कि जनपद में निवास करने वाले दिव्यांगजनों को दिनांक 22 सितम्बर 2019 को डा0 शकुन्तला पुनर्वास विश्वविद्यालय मोहान रोड (बुद्धेश्वर चैराहा निकट) लखनऊ में दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ कृत्रिम अंग वितरण हेतु निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जनपद के उप जरूरतमन्द दिव्यांगजन जिनके हाथ और पैर घुटने से ऊपर व नीचे कटा हो, को उक्त शिविर में उन्हें कृत्रिम हाथ, पैर तथा कैलीपर निःशुल्क लगाये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि उक्त योजना से लाभान्वित होने के लिए अभ्यर्थी का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति, रंगीन फोटो, आय प्रमाण पत्र(ग्राम प्रधान/चेयरमैन/विधायक/सांसद/तहसीलदार) द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र की छायाप्रति, का होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए जिला दिव्यरंगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय विकास भवन गौरीगंज में सम्पर्क कर सकते है।

0 टिप्पणियाँ