अक्षय मेल समाचार
लखनऊ। देर रात हुआ 20 आईएएस अफसरों का तबादला। मुकेश मेश्राम को लखनऊ का नया कमिश्नर बनाया गया। संजय प्रसाद मुख्यमंत्री के सचिव होंगे। आलोक कुमार तृतीय को भी मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया।
लखनऊ के कमिश्नर आईएएस अनिल गर्ग को मुख्य कार्यपालक अफसर, यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर बनाया गया। मनीष चौहान आयुक्त खाद्य रसद बनाये गए। संजय आर भुसरेड्डी को आयुक्त गन्ना का अतिरिक्त चार्ज मिला। चंद्रशेखर को अपर आयुक्त चित्रकूट बनाया गया। राजेश कुमार सेकेंड विशेष सचिव खेल बने। श्याम सुंदर शर्मा विशेष सचिव नागरिक सुरक्षा बने। इसके अलावा आईएएस भावना श्रीवास्तव को सदस्य न्यायिक बनाया गया। राम यग्य मिश्रा एमडी यूपी लघु उद्योग निगम बने। संजय खत्री को जल निगम का संयुक्त प्रबन्ध निदेशक बनाया गया। रमेश रंजन जल निगम के संयुक्त प्रबन्ध निदेशक बनाए गए। विकास गोठलवाल जल निगम के एमडी बने। जल शक्ति विभाग के गठन के बाद तीन आईएएस व एक पीसीएस जल निगम में ट्रांसफर।
आईएएस सुरेंद्र प्रसाद सिंह विशेष सचिव सूचना बने। राम मनोहर मिश्रा सदस्य न्यायिक बने। सुरेंद्र रॉय को पीडब्ल्यूडी का विशेष सचिव बनाया गया।
डॉक्टर रूपेश कुमार विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा बने। महेंद्र कुमार सिंह अपर आयुक्त गन्ना बने एवं कमलेश कुमार को अपर मुख्य सचिव नियोजन का चार्ज मिला।

0 टिप्पणियाँ