महात्मागांधी की 150वी जयन्ती 2 अक्टूबर को हर्षोउल्लास व सादगी के साथ मनाये : नेहा शर्मा


महात्मागांधी की 150वी जयन्ती 2 अक्टूबर को हर्षोउल्लास व सादगी के साथ मनाये : नेहा शर्मा

जनपद में बापू की सभी प्रतिमाओं पर करे माल्यापर्ण

डीएम गांधी जयन्ती पर अनेक कार्यक्रम आयोजित होगें 

गांधी जयन्ती पर मलिन बस्तियों में जाकर करें हेल्थ चेकअप

 अक्षय मेल समाचार/नीलम

रायबरेली ।डीएम नेहा शर्मा ने महात्मागांधी की 150वी गांधी जयन्ती समारोह 2 अक्टूबर को हर्षोउल्लास के साथ मनाने के निर्देश दिये है। सभी विभागों के अधिकारियों के साथ गांधी जयन्ती पर समीक्षा बैठक तहसील सदर में आयोजित की गई 
जिसमें उन्होंने निर्देश दिये कि 1 अक्टूबर को शहीद स्थल व अन्य स्थलों पर महापुरूषों की मूर्तियां व प्रतिमाओं सहित उसके इर्द-गिर्द स्थलों की साफ-सफाई ईओं नगर पालिका/नगर पंचायत द्वारा की जाये। 2 अक्टूबर को सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज समस्त कार्यालयाक्ष प्रातः 08ः00 बजे अपने कार्यालय में फहराये। 

महात्मागांधी के चित्र व अनावरण व माल्यापर्ण करने के साथ ही गांधी जी 
के भजन आदि का भी गायन करे साथ ही राष्ट्रीय एकता अखण्डता सादा जीवन, उच्च विचार, मित्रव्ययिता, भाईचारा, सर्व धर्म सम्भाव, पंचायती राज्य को लोकतंत्र की बुनियादी इकाई आदि के विचारों को संक्षेप में जानकारी दी जाये।

अनुसूचित जाति/जनजाति 
बाहुल्य क्षेत्र वार्ड/ग्रामों का चयन करके सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये। 2 
अक्टूबर को होने वाले अन्य कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई। 

इस अवसर पर विभागों द्वारा कराये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली। 
उन्होनें कहा कि गांधी जयन्ती के अवसर पर स्वास्थय विभाग के दो मलिन बस्तियों 
में जाकर वहा रहने वाले लोगों का हेल्थ चेकअप किया जाये। इसके अलावा उन्होने अन्य विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के तहत कराये जाने वाले कार्यो को जैसे शहर के सभी चौराहों में पुताई कराने, सुलभ शौचालयों की 
सफाई कराने तथा सरकारी कालोनियों की साफ-सफाई आदि कार्यो को कराने को 
कहा। उन्होने जनपद में महात्मा गांधी की सभी प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण करने एवं बड़े चौराहों पर रामधुन बजाने के भी निर्देश दिये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ