बछरावा व शिवगढ विकास खण्ड पर 06 सितम्बर कोसभी विकास खण्डों पर नियत तिथियों पर खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन करें अधिकारी : नेहा शर्मा


बछरावा व शिवगढ विकास खण्ड पर 06 सितम्बर कोसभी विकास खण्डों पर नियत तिथियों पर खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन करें अधिकारी : नेहा शर्मा

अक्षयमेल समाचार/ नीलम

रायबरेली । जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निर्देश दिये है कि विकास खण्ड स्तर पर खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया जाना है। जिसकी तिथि नियम कर दी गई है। जिसमें विकास खण्ड मुख्यलायों पर बछरावा व शिवगढ़ में 06 सितम्बर, महराजगंज व अमावा में 07 सितम्बर, सतावं व खीरों में 09 सितम्बर, सरेनी व लागंज 10 सितम्बर, डलमऊ व दीनशाह गौरा में 12 सितम्बर, जगतपुर व ऊँचाहार में 13 सितम्बर, रोहनिया व सलोन 14 सितम्बर, छतोह व डीह 
15 सितम्बर को विकास खण्ड स्तरीय खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 16 सितम्बर को विकास खण्ड हरचन्दपुर में खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। 

विकास खण्ड स्तरीय खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन विकास खण्ड मुख्यालयों पर नियत निथियों पर किया जायेगा। इसके लिए सम्बन्धित आधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित 
कर दी गई है। किसान गोष्ठी में किसान व ग्रामीण जन अधिक से अधिक भाग ले इसके कृषि विभाग तथा सम्बन्धित अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी आदि क्षेत्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार भी करें। उन्होंने कहा है कि जिसका मूल्य उद्देश्य कृषकों के आय में वृद्धि, कृषि उत्पादन में स्थाई एवं नियमित वृद्धि, कृषकों का आर्थिक एवं सामाजिक उन्नयन कृषकों में कलयाण कारी शासन का विश्वास उत्पन्न कराना तथा 
किसानों के हितार्थ संचालित योजनाओं की जानकारी एवं लाभ, कृषकों को उपलब्ध कराना है। किसान को लाभकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होने पर 
ही उनकी उत्पादकता में वृद्धि होगी।सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना (आत्मा) योजनान्तर्गत विकास खण्ड 
स्तर पर खरीफ किसान गोष्ठी में किसी भी प्रकार की विकास खण्डों पर कमी न रहे उद्देश्य से अधिक से अधिक किसान व ग्रमीणजन गोष्ठी का लाभ ले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ