दैनिक अक्षय मेल समाचार
शिव प्रसाद मौर्य-
सुल्तानपुर ।जयसिंहपुर केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना में विद्युत विभाग रोड़ा बना हुआ है। इससे लाभार्थी परेशान व खुले आसमान के नीचे रहने को बेबश है। लेकिन जिम्मेदार इससे बेफिक्र और पीड़ित परेशान है। गरीबों को आवास उपलब्ध करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा महत्त्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारंभ किया गया है। लाभार्थी के निर्माणाधीन आवास के ऊपर से विद्युत प्रवाहित हाईटेंशन तार गुजरा है। इससे निर्माण कार्य ठप हो गया है। इससे एक परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। भुक्तभोगी द्वारा तार हटाने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों तक लिखित व मौखिक आवाज उठाई जा चुकी है। लेकिन उनकी यह फरियाद नक्कारखाने में तूती की आवाज बनकर रह गयी है। नतीजतन आवास का निर्माण कार्य ठप हो गया है। पीड़ित तार हटाने के लिए एड़ियां रगड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदार बेफिक्र हैं। मामला जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र दियरा के गांव अहदा से जुड़ा है। उक्त गांव निवासी बुधीराम मौर्य पुत्र रामकुमार को काफी जद्दोजहद के बाद प्रधानमंत्री आवास प्राप्त हुआ है। झोपड़ी गिराकर आवास का निर्माण शुरू किया है। लेकिन हाईटेंशन तार निर्माण में बाधक बना हुआ है।शिकायत के महीनों बाद भी तार को आवास के ऊपर से नहीं हटाया जा सका। छत को छूकर गुजरा तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। खतरे की आशंका से पीड़ित का परिवार, निर्माण कार्य कर रहे राजगीर, मजदूर हमेशा भयभीत रहते है। सबसे अधिक बच्चों की सुरक्षा को लेकर पीड़ित परेशान है। शिकायत के बावजूद विभाग इस गम्भीर समस्या को लगातार अनसुना कर रहा हैं।

0 टिप्पणियाँ