अक्षय मेल समाचार
अमेठी (जायस) :- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय दो दिवसीय किसान मेला,अभियान का ब्लाक मुख्यालय बहादुपुर में आयोजन किया गया इस योजना हेतु लघु एवं सीमान्त किसानों के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना शुरू की है। स्वैच्छिक व अंशदायी पेंशन स्कीम के लिए किसानों की आयु 18 से 40 साल के बीच होना आवश्यक है। कृषि प्रभारी पवन मौर्य ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों को 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद वृद्धावस्था पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। यह योजना 9 अगस्त से प्रभावी है। लघु व सीमान्त किसानों के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत प्रत्येक किसान को 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद 3 हजार रुपए मासिक पेंशन मिलेगी। इसके लिए प्रत्येक किसान को आयु के हिसाब से 55 से 200 रुपए प्रति माह की किश्त जमा करानी होगी। उन्होंने बताया कि लाभार्थी मासिक अभिदान प्रत्येक उसी तारीख को देय कराएगा जिस दिन उसका पंजीयन किया गया है। इसके साथ ही तिमाही, चारमाही या छमाही भी भुगतान जमा कराने का विकल्प चुना जा सकेगा। स्कीम पुरुष या महिला किसानों के लिए शुरू की गई है। योजना को लेकर 30 व 31 अगस्त से दो दिवसीय आयोजन किया गया है
पात्र किसान यहां करा सकेंगे पंजीयन
योजना के पात्र व्यक्ति ग्राम पंचायत के नजदीकी केन्द्र के सीएससी सेंटर पर जाकर पंजीकरण करा सकते है। वहीं पर आधार कार्ड, बैंक पासबुक व लघु व सीमांत कृषक का प्रमाण पत्र ले जाकर पंजीयन करवा सकते है।
इस अवसर पर किसानों का पंजीकरण करने के लिए CSC से सन्त प्रसाद मौर्य के साथ कृषि विभाग बहादुरपुर से अनिल कुमार(प्र०स०),दधीराम वर्मा,बब्लू,राम प्रकाश,मुनीश, क्षेत्रीय किसान छेदीलाल, राम किशोर,दयाराम,संतोष आदि उपस्थित रहे ।
राजेश राज अमेठी

0 टिप्पणियाँ