कहां नहीं बनाऊंगा राशन कार्ड सरकार से बनवाओ
तिलोई तहसील के पूर्ति कार्यालय का मामला
अक्षय मेल समाचार
इन्हौना अमेठी ।
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां अधिकारियों को जनता से बेहतर संबंध बनाने और उनका काम प्राथमिकता के तौर पर करने के लिए निर्देशित कर रहे हैं वहीं उनकी सरकार के ही अधिकारी उनके आदेशों को ताक पर रखते हुए बेलगाम होकर जनता के साथ अभद्रता पर उतारू है इसका ताजा मामला आज तिलोई तहसील के आपूर्ति कार्यालय में देखने को मिला जियापुर निवासी एक शख्स अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए पूर्ति अधिकारी तिलोई के कार्यालय में पहुंचा तो पूर्ति निरीक्षक संजय सिंह ने राशन कार्ड बनवाने गए व्यक्ति को अभद्रता पूर्वक कार्यालय से यह कहकर भगा दिया कि तुम्हारा राशन कार्ड नहीं बनेगा जाओ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां बनवा लो इतना ही नहीं तिलोई पूर्ति कार्यालय में मौजूद एक शख्स जो काफी दिनों से अवैध रूप से कार्यालय में अवैध रूप से काम कर रहा है उसने भी अभद्रता की जबकि कार्यालय में अवैध रूप से काम कर रहा कामता प्रसाद मौर्या जो सरकारी अभिलेखों में पोस्ट विभाग में ना तो कोई कर्मचारी है और ना ही अधिकारी पूर्ति निरीक्षक के बल पर कार्यालय में मठाधीश बन कर काफी दिनों से अवैध धन उगाही का काम कर रहा है पूर्ति निरीक्षक द्वारा अभद्रता की खबर वायरल होने पर हिंदू युवा वाहिनी के अमेठी जिला प्रभारी अभय सिंह नारे ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी अमेठी से तिलोई पूर्ति निरीक्षक संजय सिंह के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है साथ ही हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक आईटी सेल उत्तम सिंह ने भी इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जनपद के उच्च अधिकारियों से भी अधिकारियों के विरुद्ध जांच कराए जाने की मांग भी की है पूर्ति अधिकारी द्वारा अभद्रता की खबर वायरल होते ही तिलोई सहित जनपद में अभद्रता का विषय चर्चा का विषय बना हुआ है बेलगाम अधिकारी की इस करतूत पर स्वयंसेवी संगठनों ने भी गहरी नाराजगी व्यक्त की है आम आदमी पार्टी के तहसील प्रभारी राजेश प्रभात वर्मा ने बेलगाम पूर्ति अधिकारी पर अंकुश लगाने की मांग जनपद के अधिकारियों से भी की है अब देखना यह है कि बेलगाम अधिकारियों पर वरिष्ठ अधिकारी कहां तक नकेल लगा पाते हैं या नहीं
इनसेट-----
कौन है कामता प्रसाद मौर्य
तिलोई तहसील में खाद्य रसद विभाग के अधिकारियों के साथ काम करने वाला व्यक्ति कामता प्रसाद मौर्य आखिर कौन है जिसे किस का संरक्षण मिला हुआ है और विभाग में काफी दिनों से जमा हुआ है इसके बारे में विभाग के पास ना तो इस शख्स के नियुक्ति की बात उजागर हो रही है और ना ही किस पद पर कार्य कार्य कर रहा है इसकी भी जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास नहीं है कामता प्रसाद मौर्य अपने को ऊंची पहुंच वाला भी बता रहा है अपने को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का रिश्तेदार बताने वाला कामता प्रसाद मौर्य आखिर आखिर किसके दम पर पूर्ति विभाग में जमा हुआ है यह चर्चा का विषय बना हुआ है ।

0 टिप्पणियाँ