अक्षय मेल समाचार
शिव प्रसाद मौर्य-
सुल्तानपुर।एक युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कम्प मच गया।युवती के शरीर पर चोट के निशान देखकर ऐसा लगा रहा था कि उसपर धारदार हथियार से हमला किया गया है वहीं लोगों ने आशंका जताई कि पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया ।उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई फिलहाल सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के लिए जुट गई और मृतक युवती की शिनाख्त कर रही है।दरअसल मामला कूरेभार थानक्षेत्र के पदुमरा गांव का है जहाँ झाड़ियो के बीच पानी में एक युवती का अर्धनग्न शव दिखाई पड़ने से हड़कम्प मच गया। शव को देखकर ग्रमीणों ने आशंका जता रहे हैं कि पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया उसके बाद उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।युवती के शरीर पर धारदार हथियार और चोट के निशान मौजूद हैं।वहीं स्थानीय लोगों के सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। आनन फानन मे स्थानीय थाने की पुलिस समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त में जुट गये हैं। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है और मामले की पड़ताल की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ