अक्षय मेल समाचार।
शुकुल बाजार अमेठी थाना अध्यक्ष संतोष सिंह उप निरीक्षक अरविंद शर्मा उपनिरीक्षक राम हिंद सिंह ने मय फोर्स के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए पैदल फ्लैग मार्च किया ।शुकुल बाजार थाने से लेकर पांडे गंज चौराहा, अंबेडकर चौराहा, मवैया चौराहा ,कटरा चौराहा सहित पूरे कस्बे में फ्लैग मार्च किया। थाना अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटने पाए आम जनमानस को किसी प्रकार की परेशानी ना होने पाए शुकुल बाजार में लगने वाला जाम न लगने पाए इन सभी समस्याओं से निजात के लिए पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है ।कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था कायम रखना मेरी प्रथम प्राथमिकता है जिसे हर हाल में कायम रखा जाएगा उन्होंने शराब के ठेका के सामने और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी है। जिससे किसी भी सभ्य आदमी को किसी प्रकार की परेशानी ना होने पाए तथा पूरे क्षेत्र में रात में भी पुलिस बराबर गश्त कर रही है। थाना अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया मैं स्वयं और सभी उपनिरीक्षक सहित कांस्टेबल रात में बराबर गस्त किया करते हैं जिससे क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई भी दुर्घटना ना घटने पाए वही क्षेत्रवासियों का भी कहना है जब से थाना अध्यक्ष संतोष सिंह शुकुल बाजार आए हैं क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था कायम है तथा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। तथा आम जनमानस राहत की सांस ले रहा है पुलिस फ्लैग मार्च को लेकर सतर्क दिखाई दे रही है वहीं थाना अध्यक्ष ने सड़क के किनारे लगने वाले अतिक्रमण कारियो को भी चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए कहा बताते चलें कि अतिक्रमण के चलते आम जनमानस को परेशानी होती है

0 टिप्पणियाँ