अक्षय मेल समाचार
अमेठी।जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी गौरीगंज अमित कुमार ने बताया कि ग्राम भिखारीपुर, मजरे पन्होना थाना शिवरतनगंज, तहसील तिलोई, जनपद अमेठी के श्री राम औतार पुत्र श्री अभिलाष की मृत्यु पुलिस अभिरक्षा में थाना शिवरतन गंज में दिनांक 25 अगस्त 2019 को हुई थी। जिसके संबंध में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मजिस्ट्रियल जांच करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसकी मजिस्ट्रियल जांच एसडीएम गौरीगंज द्वारा की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि इससे संबंधित यदि किसी भी व्यक्ति को कोई भी जानकारी अथवा साथ प्रस्तुत करना है तो दिनांक 10 सितंबर 2019 तक किसी भी कार्य दिवस में उपजिलाधिकारी कार्यालय गौरीगंज में उपस्थित होकर महत्वपूर्ण जानकारी अथवा साक्ष्य प्रस्तुत करें।

0 टिप्पणियाँ