राज्य सभा सदस्य हेतु उपनिर्वाचन की अधिसूचना जारी।


राज्य सभा सदस्य हेतु उपनिर्वाचन की अधिसूचना जारी।
अक्षय मेल समाचार।
अमेठी 06 अगस्त 2019, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य श्री नीरज शेखर द्वारा राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के उपरान्त रिक्त हुए पद के लिए उपनिर्वाचन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिनांक 07 अगस्त 2019 को नाम निर्देशन की अधिसूचना, दिनांक 14 अगस्त 2019 को नाम निर्देशन हेतु अन्तिम दिनांक, दिनंाक 16 अगस्त 2019 को नाम निर्देशन पत्रों की जांच, दिनांक 19 अगस्त 2019 को नाम वापसी, दिनांक 26 अगस्त 2019 को मतदान पूर्वान्ह 09ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक, दिनांक 26 अगस्त 2019 को मतगणना अपरान्ह 05ः00 बजे से तथा दिनांक 28 अगस्त 2019 तक निर्वाचन सम्बन्धी समस्त प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली जायेंगी।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ