जिला कमांडेंट की खाउ-कमाऊ नीति से जिले के होमगार्डों में बना तनाव


जिला कमांडेंट की खाउ-कमाऊ नीति से जिले के होमगार्डों में बना तनाव

अक्षय मेल समाचार

बाराबंकी।बाराबंकी के  होमगार्ड जिला कमांडेंट सत्य प्रकाश जो पैसों के लालच में जिले के सभी होमगार्डों की ड्यूटी पैसा लेकर अपनी मनमर्जी से लगाते है जो होमगार्ड पैसा देता है उसकी ड्यूटी कमाऊ क्षेत्र में लगाते है जहां पर उस गार्ड की अच्छी खासी कमाई हो जाती है और जो भी होमगार्ड पैसा नही देता है उसकी ड्यूटी दूर इलाको में लगाते है जहाँ पर उस इलाके के आला अधिकारी उनको पसंद ही नही करते है उनकी किसी भी प्रकार की इज्जत ही नही की जाती है इसके लिए जिले के सभी होमगार्डों में आपसी तनाव बना हुआ है। जिला कामांडेंट सत्यप्रकाश द्वारा जिले की महिला होमगार्डों को पैसा कमाने के चक्कर में प्रताड़ित किया जाता है जो बहुत ही शर्मसार है।महिलाओं को प्रताड़ित करना कानून को तोड़ना है जो कमांडेंट कानून की रक्षा करता है वही कानून को तोड़ रहा है जबकि वह जुर्म है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आदेश है कि होमगार्ड की ड्यूटी उसके क्षेत्र के अंतर्गत ही लगनी चाहिए लेकिन जिला कमांडेंट महोदय उनके आदेशों को ठेंगा दिखाते नज़र आ रहे है।जब होमगार्ड जिला कमान्डेंट सत्यप्रकाश से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि होमगार्डों की ड्यूटी कंप्यूटर पर ऑनलाइन लगती है जबकि इसकी जानकारी के बारे में होमगार्डों को पता ही नही है। जिलाधिकारी के वहाँ तैनात होमगार्डों को भी हटा दिया है।होमगार्ड जिला कमान्डेंट ने जिलाधिकारी महोदय की अवमानना की है। जिला कमान्डेंट की कमाऊ खाउ नीति से जिले के सभी होमगार्डों में आपसी तनाव का माहौल बना हुआ है और होमगार्डों को पैसों के चक्कर में बराबर प्रताड़ित किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ