एसपी के आदेश पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज नवाबगंज।


एसपी के आदेश पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज 
नवाबगंज।

थाना क्षेत्र के पटना बिहार उपरहार गांव के भुक्त भोगनी शशि देवी पत्नी रामबाबू  गौतम  बुधवार को एसपी गंगा पार के समक्ष पेश होकर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 14 अगस्त 2019 को रात्रि 10 बजे प्रार्थिनी अपने घर के अंदर खाना खा रही थी।प्रार्थिनी की 14 वर्षीय पुत्री आगे के कमरे में सो रही थी।दरवाजा खुला था।तभी गांव के ही सुरेंद्र सरोज पुत्र रामखेलावन सरोज शराब के धुत नशे में प्रार्थिनी की पुत्री के कमरे में आकर उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने लगा।पुत्री की आवाज सुनकर भुक्तभोगनी एवं उसका बेटा अनिल आ गया।इतने में शराबी युवक ने मां बेटे की भी पिटाई कर दी एवं जान से मारने की धमकी दी।महिला थाने व चौकी का चक्कर लगाते थक हारकर एस पी गंगापार के पास पहुंची।उनके निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बुधवार को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ