थाना शिवरतन गंज के भिखारीपुर मजरे पन्हौना गांव का मामला
पुलिस अधीक्षक अमेठी ख्याति गर्ग ने मामले को लिया संज्ञान जांच तिलोई के सीओ को सौंपी
इन्हौना /अमेठी /अक्षयमेल
थाना शिवरतन गंज अंतर्गत भिखारीपुर मजरे पँहौना गांव से 2 दिन पूर्व थाने की पुलिस द्वारा एक चोर को पकड़ कर थाने ले गई और उससे 2 दिनों तक पूछताछ करती रही 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने उसे थाने से नहीं रिहा किया था चोर के ऊपर चार छोरी के मुकदमे भी और मैं दर्ज हुए हैं चोरी के आरोप में जेल भी भेजा जा चुका है थाना शिवरतन गंज और हमें चौकी में भी चोर के विरोध मुकदमे दर्ज थे बीती रात चोर की पुलिस अभिरक्षा में मौत हो जाती है और इस मौत के बाद थाने की पुलिस द्वारा शिवपुर सीएससी में मृतक आस्था में इलाज के लिए ले जाया जाता है तो सिंहपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तलाक से यह कह देते हैं मरे हुए व्यक्ति को लेकर आए हो भर्ती नहीं करूंगा खैर मौत की खबर से थाना शिवरतन गंज पुलिस के हाथ पांव फूल गए और फौरन मृतक चोर के पिता राम अभिलाख को इसकी सूचना दी जाती है मौत की सूचना से मृतक के पिता के पैरों के तले जमीन खिसक गई और भिखारीपुर गांव में मानो मातम सा छा गया हो ग्राम भिखारीपुर के ग्रामीणों ने सिंहपुर अस्पताल की तरफ धावा बोल दिया और काफी देर तक मृतक राम अवतार पुत्र राम अभिलाख उम्र 28 वर्ष के पक्ष में काफी देर तक गांव की महिला और पुरुषों ने सरकारी अस्पताल में ही हंगामा काटा हंगामे के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए इस मामले की जानकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह को भी दी गई क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार भी मौके पर पहुंच गए और शिवरतन गंज मोहनगंज आज थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई इसके बाद में जिले की मुखिया और पुलिस अधीक्षक अमेठी ख्याति गर्ग को भी इस प्रकरण की जानकारी दी गई तो पुलिस अधीक्षक अमेठी ख्याति गर्ग भी थाना शिवरतन गंज पहुंच गई जहां पुलिस अभिरक्षा में हुई चोरी की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक ने तिलोई के डीएसपी राजकुमार को इस प्रकरण की जांच भी सौंप दी है उन्होंने कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी
दूसरी ओर मृतक राम अवतार के पिता राम अभिलाख कहना है कि उनको थाने में रह रहे एक सिपाही ने सूचना दी तो वह अपने मृतक बेटे के पास पहुंचे और इस प्रकरण की जानकारी हुई रामअवतार मृतक के घर की महिलाओं ने काफी देर तक न्याय की मांग को लेकर थाना अस्पताल परिसर में भी हंगामा किया शिवरतन गंज थाने की पुलिस पर राम अवतार की पिटाई करने से मौत होने की बात कही जा रही थी ।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
पुलिस अधीक्षक अमेठी ख्याति गर्ग ने कहा कि राम अवतार के मौत प्रकरण में जांच तिलोई के पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंप दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच में स्पष्ट होगा और दोषी को सजा मिलेगी कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।
आईजी अयोध्या ने थाना शिवरतन गंज प्रकरण का जायजा लिया मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर जांच के बाद कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।
पुलिस छावनी में तब्दील थाना शिवरतन गंज
पुलिस अभिरक्षा में हुई चोर की मौत को लेकर पुलिस प्रशासन ने थाना शिवरतन गंज समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी भी मंगवा ली है थाना शिवरतन गंज परिसर छावनी में तबदील है । मालूम हो कि उक्त प्रकरण में देर रात तक अधिकारी चुप्पी साधे रहे इस संबंध में कारवाही के लिए कोई भी जानकारी मीडिया को नहीं दी गई मीडिया से बचते रहे अधिकारी ।।

0 टिप्पणियाँ