रायबरेली के इमरजेंसी वार्ड के अंदर बने टायलेट मे नवजात शिशु का शव मिला।

रायबरेली के इमरजेंसी वार्ड के अंदर बने टायलेट मे नवजात शिशु का शव मिला।



अक्षय मेल समाचार


नीलम / रायबरेली ।। जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एमरजैंसी वार्ड के अंदर बने टॉयलेट में एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला । शव पड़ा मिलने की खबर के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया




जिला  अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बने टॉयलेट के अंदर पड़े इस नवजात शिशु को देखिए अपने आप में यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह नवजात शिशु का शव कैसे यहां पर आया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है इस घटना के बाद इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर भी संदेह के घेरे में है कहीं एबॉर्शन का घिनौना खेल डॉक्टरों की छत्रछाया में तो फल फूल नहीं रहा है जिला अस्पताल के सीएमएस की माने तो नवजात शिशु 5 माह के लगभग का बताया जा रहा है इनका कहना है कि किसी महिला को पेन हुआ हो उसी दौरान टॉयलेट में डिलीवरी हो गई होगी लेकिन ना तो उस महिला का पता है और ना ही अभी तक इस घटना से संबंधित कोई जानकारी लगी है  जिला अस्पताल के जिम्मेदार सीएमएस भले ही जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हो लेकिन टॉयलेट के अंदर नवजात शिशु के मिलने का मामला जिला अस्पताल के डाक्टरों को संदेह के घेरे में खड़ा कर रहा है ।



बाइट एनके श्रीवास्तव सीएमएस जिला अस्पताल रायबरेली


 बहरहाल टॉयलेट के अंदर शव मिलने के बाद जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर सवालों के घेरे में हैं सवाल यह है कि कहीं इमरजेंसी में तैनात डॉ एबॉर्शन का घिनौना खेल तो नहीं खेल रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ