राजस्व बढ़ाना और अवैध तरीके से जिले में पनप रहे कच्ची शराब पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी :-अभय गंगवार।

राजस्व बढ़ाना और अवैध तरीके से जिले में पनप रहे कच्ची शराब पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी  :-अभय गंगवार।


 

अमेठी।  नव आगंतुक जिला आबकारी अधिकारी अभय  गंगवार  ने कहा कि जिले में कहीं पर कच्ची शराब  का धंधा  यदि चल रहा होगा तो उस पर अंकुश लगाना  साथ ही राजस्व को बढ़ाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी । श्री गंगवार ने  स्वतंत्र भारत से वार्ता के दौरान बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य होंगे जिलाधिकारी के निर्देशों का  पालन करना हम सबकी अहम जिम्मेदारी है।  उन्होंने कहा कि जिले में राजस्व को और अधिक बढ़ाना हमारे समस्त तहसील स्तर के  निरीक्षकों की भी जिम्मेदारी कि हम लोग मिलकर राजस्व को और बढ़ाएं साथ ही क्षेत्र में कहीं पर अवैध मादक पदार्थ कच्ची शराब अगर बन रही हो तो इलाका छोड़ दें अन्यथा सलाखों के पीछे जाना  तय है  । उन्होंने ठेकेदारों को भी कड़े निर्देश दिए हैं कि नंबर 1 की दारू दुकानों पर बिके कहीं पर शिकायत नंबर दो कि मिली तो लाइसेंस निरस्त होना तय है श्री गंगवार ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास होगा जिले में अवैध रूप से किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री ना हो अगर शिकायत मिली तो तहसील स्तर के अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की  जाएगी  इसके पूर्व अलीगढ़ जनपद में तैनाती थी मूल रूप से फर्रुखाबाद जनपद के निवासी हैं जिला आबकारी अधिकारी के रूप में अमेठी जनपद में पहला प्रभार मिला है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ