पत्रकारों के साथ लूटपाट और जानमाल की धमकी देने वाले लकड़ी ठेकेदार दिनेश कुमार मिश्रा नानपारा पुलिस की हिरासत में।

बहराइच / विष्णु कुमार मिश्रा

पत्रकार के साथ हुये लूटपाट और जानमाल की धमकी की सूचना पर नानपारा कोतवाल ने मामले को संज्ञान में लेते हुये लूटपाट और धमकी देने वाले लकड़ी ठेकेदार दिनेश कुमार मिश्रा को बीते रात करीब 12 बजे घर से गिरफ्तार किया।

ठेकेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने पंडित सिसवारा गांव में बिना परमिट के 6 सेमल पेड़ो पर आरा और कुल्हाड़ी चलवा दिया था। इस अवैध कटान के सम्बंध में स्थानीय पत्रकार मो. समीर खान और अमित कुमार वर्मा ने न्यूज़ प्रसारित कराया था। न्यूज़ को संज्ञान में लेते हुये वन विभाग नानपारा के वन दरोगा द्वारा जुर्माना किया गया था।

इस बात को लेकर बीते रात करीब 08:30 बजे ठेकेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने पत्रकारों के मोबाइल पर फोन मिलाकर जानमाल की धमकी दी।

उसके बाद करीब 9 बजे दोनो पत्रकार शंकरपुर चौराहा से अपने घर वापस जा रहे थे। तभी दिनेश कुमार मिश्रा अपने दो अन्य साथियों के साथ पत्रकारों के पीछा करके पंडित सिसवारा और असवा के बीच मे पत्रकारों की बाइक रोककर जानमाल की धमकी देते हुये पत्रकार मो. समीर खान की बैग और पत्रकार अमित कुमार वर्मा के सैमसंग जे 7 मोबाइल छीनकर मौके से भाग निकले। बैग में वीडियो कैमरा,मैक, आईडी,नियुक्ति लेटर,डायरी,आई कार्ड सहित मूल्य 4200 रुपये नगद था और जो मोबाइल इन्होंने ने छीना है उसका नम्बर- 9936937621 है।

इस घटना को पत्रकारों ने मौके से यूपी 100 पर फोन करके अवगत कराया।

कुछ ही देर में मौके पर यूपी 100 पुलिस पहुँचकर पत्रकारों को साथ मे लेकर नेवरिया के ठेकेदार दिनेश कुमार मिश्रा के घर पहुँच कर सारी बाते पूछी ठेकेदार ने कोई बात नही कुबूल की और पुलिस के सामने ही पत्रकारों को भद्दी भद्दी गाली और जानमाल की धमकी दी। इस बात पर यूपी 100 पुलिस ने सारी बाते कोतवाल नानपारा के मोबाइल पर फोन मिलाकर अवगत कराया।

सूचना को संज्ञान में लेते हुये कोतवाल नानपारा ने बीते रात को अपना स्टाप नेवरिया गांव में भेजकर ठेकेदार दिनेश कुमार मिश्रा को हिरासत में लेकर कोतवाली लेकर चले गये।

इस सम्बंध में जब कोतवाली नानपारा के कोतवाल महोदय से फोन पर बात की गई तो कोतवाल महोदय ने बताया कि नेवरिया निवासी ठेकेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने पत्रकारों के साथ लूटपाट और जानमाल की धमकी  दी थी इस शिकायत पर दिनेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है और कार्यवाही कर के जेल भेजा जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ