शुकुल बाजार अमेठी स्वतंत्र देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई तथा नए अध्यक्ष को बधाई दी इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गिरीश शुक्ला के साथ व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंडित राम उजेरे शुक्ला हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी विनय चौरसिया युवा भाजपा नेता विश्व प्रकाश शुक्ला दिनेश कौशल प्रशांत मिश्रा अजय शुक्ला अनुज शुक्ला शुभम शुक्ला सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया बताते चलें भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने अध्यक्ष को बदला है, पार्टी ने स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है, स्वतंत्र देव सिंह को तुरंत प्रभाव से पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से यह घोषणा की गई है। स्वतंत्र देव सिंह से पहले महेंद्र नाथ पांडे उत्तर प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष थे। महेंद्र नाथ पांडे अब केंद्र में मंत्री बन चुके हैं और भाजपा की एक व्यक्ति एक पद की नीति के तहत उनकी जगह स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हालांकि स्वतंत्र देव सिंह भी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। यूपी बीजेपी के नए बॉस स्वतंत्र देव कुर्मी जाति से आते हैं। ऐसे में उनकी नियुक्ति को राज्य में ओबीसी अन्य पिछड़ा वर्ग वोटरों में पार्टी की पैठ बढ़ाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। उन्होंने पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काफी काम किया है।
0 टिप्पणियाँ