अक्षयमेल समाचार
रामधीरज यादव
बाराबंकी ।भारतीय प्रजातंत्र विशाल एवं मजबूत है इसे और अधिक गरिमा युक्त बनाएं। जातिवाद स्वार्थपरता एवं धर्म के संकीर्ण आडंबर वाद दायरे से अलग हटकर मानवीय आधार पर अच्छा कार्य करने वाले विकास करने वाले को वोट दें । आने वाले ग्राम पंचायतों के चुनाव में ऐसे प्रधान को चुने जो वास्तव में विकास के कार्यों को करें मानवीयता को महत्व दें। धर्म सबसे बड़ा अच्छे कार्य करना हैतथादूसरों की भलाई करना है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश लू यह विचार कलेक्ट्रेट लोकसभा गार बाराबंकी में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 स्वीप के सम्मान समारोह में रखें उन्होंने शिव के अंतर्गत महत्वपूर्ण कार्य करने वाला अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुगम संगीत संस्थान द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कबीर एवं तुलसीदास जी के अनेक प्रवचन ओं को सुनाकर अध्यात्म से व्यक्तियों को जोड़ा उन्होंने कहा कि गांव गांव जाकर विचारधारा में परिवर्तन लाना बहुत आवश्यक है श्रीनू ने कहा कि प्रजातंत्र को चलाने वाले व्यक्तियों में परिवर्तन लाने के लिए जन सामान्य में न्याय समानता और बंधुत्व के आधार पर जनजागृति लानी होगी । उन्होंने अपनी प्रभावी विचारों से सभी को भाव विभोर कर दिया इसके साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि आप सभी मिलकर संविधान की मूल भावना के अनुसार निर्वाचन मैं भाग ले और प्रजातंत्र को मजबूत बनाने के के लिए प्रतिज्ञा कर ले उन्होंने बाराबंकी जनपद में वोटिंग परसेंटेज और अधिक बढ़ाने के लिए जिन जनपदों में ज्यादा प्रतिशत रहा उसका अध्ययन करें और आगे के लिए और अच्छी योजना बनाएं
कार्यक्रम में जिलाधिकारी बाराबंकी आदर्श सिंह एडीएम तथा स्वीट से अन्य जुड़े व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए ।
0 टिप्पणियाँ