अक्षयमेल समाचार
शिव प्रसाद मौर्य-
सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री,भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टीजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू की अगुवाई में बीजेपी कार्यालय पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई। भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश गौतम,सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, जिला महामंत्री कृपाशंकर मिश्रा , पूर्व जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी , जिला मंत्री राजेश सिंह ,भाजपा नेता इन्द्रदेव मिश्रा,सुनील वर्मा ,रमेश शर्मा,गोविंद तिवारी , संजय सोमवंशी दिनेश चौरसिया, मगरू प्रजापति, संदीप गुप्ता,आदि ने भी स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष प्रकट किया है।
भाजपाइयों ने कहा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में संगठन को मजबूती और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।स्वतंत्र देव सिंह ने विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक व सामाजिक जीवन की शुरुआत की। 2000 से 2004 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूम में काम करते हुए प्रदेश में युवाओं की एक मजबूत टीम खड़ी की। 2004 से 2017 तक उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री के रूप में संगठन को मजबूत करने में सक्रिय योगदान दिया।वही 2017 से सूबे के परिवहन मंत्री के रूप मे काम कर रहे है।
0 टिप्पणियाँ