अनुदेशकों का मानदेय बढोतरी पर अनुदेशकों मे खुशी की लहर दौड़ गई।


पंकज शुक्ला

रामसनेहीघाट बाराबंकी बेसिक स्कूलों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों को हाई कोर्ट द्वारा 17000 का मानदेय 2017 से भुगतान देने पर बनीकोडर के अनुदेशकों मे खुशी की लहर दौड़ गई।पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति बाराबंकी के जिला महासचिव राजीव कुमार साहू ने बताया कि मानदेय की लड़ाई मार्च 2017 से लड़ी जा रही थी।जिस का आज परिणाम सबके सामने है सत्य की जीत हुई है।अगर सरकार दो माह के अंदर न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करती है तो हमारे संगठन के लोग अगली कार्यवाही के लिए कमर कसे है।सरकार के द्वारा की जा रही तानाशाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।ब्लॉक अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि सरकार जो अभी तक हमारा मानदेय 8470 रुपये मिल रहा था उसमें भी 1470 रुपये की कटौती कर दिया है।अभी तक जनवरी से मई तक का मानदेय नही मिलने से अनुदेशकों की आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ गई है।जुलाई माह में बच्चों के एडमिशन से लेकर अनेकों प्रकार के खर्च होते हैं।हम सभी न्यायमूर्ति राजेश चौहान व अधिवक्ता  दुर्गा तिवारी जी आभार प्रकट करते हैं।खुशी व्यक्त करने वालो में शैलेंद्र जायसवाल,राजकुमार सिंह,नीलम सिंह,सोनी सिंह,हरीओम, अनीता यादव,अर्पिता, रामानंद सहित तमाम अनुदेशक खुशी का इजहार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ