मैक्स अस्पताल के ऑर्थोपीडिक सर्जन डाॅ अखिलेश यादव ने किया घुटने का प्रत्यारोपण।
घुटनों में दर्द की समस्या से जुझ रहे थे बेनी बाबू
बाराबंकी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा का बुधवार को गाज़ियाबाद स्थित वैशाली के मैक्स अस्पलाल सफल आॅपरेशन किया गया। बेनी बाबू विगत कई वर्षों से घुटनों में दर्द की समस्या से जुझ रहे थे। इस कारण उनका चलना फिरना बंद
हो गया था। बढ़ती उम्र और बीमारी के कारण बेनी बाबू पिछले एक दशक से राजनीति में सक्रिय भूमिका नहीं निभा पा रहे थे। जिसके चलते राजनीतिक चर्चा में उनका नाम बहुत कम आता था। ऐसे में केन्द्र की नई सरकार के पहले मानसून सत्र में बीमारी के कारण बेनी बाबू सदन में भी सक्रियता नहीं दिखा पा रहे थे। जिसके कारण उनका स्वास्थ्य भी दिन प्रतिदिन गिर रहा था। अपने शुभ चिन्तकों और सहयोगियों की सलाह पर बेनी बाबू अपने घुटनों का
प्रत्यारोपण कराने को तैयार हो गए। जिसके बाद उनके बाएं घुटने को डाॅक्टरों की टीम ने प्रत्यारोपित किया। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। मैक्स अस्पताल के वरिष्ठ आॅर्थोपीडिक सर्जन डाॅ अखिलेश यादव ने बताया कि बेनी प्रसाद वर्मा घुटनों में दर्द की समस्या को देखते हुए सोमवार को वैशाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती हुए थे। मंगलवार को उनकी जांच हुई, जिसके बाद बुधवार को उनकी सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। बुधवार की सुबह अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने उनकी स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए आपरेशन का निर्णय लिया। बताते चलें कि डाॅ अखिलेश यादव देश के युवा और अनुभवी अर्थोपीडिक सर्जन है। जिन्होंने कई राजनेताओं, ब्यूरोक्रेटस, पत्रकारों, खिलाड़ियों, फिल्म अभिनेताओं और वरिष्ठ नागरिकों के सैकड़ों आॅपरेशन कर चुके है। डाॅ अखिलेश यादव ने वर्ष 2012 में जनपद के समाजवादी चिन्तक एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी राजनाथ शर्मा के दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण किया था। वहीं आॅपरेशन में अस्पताल के वरिष्ठ आॅर्थोपीडिक सर्जन डाॅ अखिलेश यादव, डाॅ
अरूण पुरी, डाॅ विक्की और डाॅ राकेश सिंह की टीम ने बुधवार की शाम चार बजे बेनी प्रसाद वर्मा का आॅपरेशन कर उनके बाएं घुटने का प्रत्यारोपण
किया। एक घंटे चले इस सर्जरी के बाद बेनी प्रसाद वर्मा को आईसीयू में भर्ती किया गया है। जहां से उन्हें गुरूवार को वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। डाॅ अखिलेश यादव ने बताया कि बेनी प्रसाद वर्मा के स्वास्थ्य को देखते हुए अभी सिर्फ बाएं पैर के घुटने को बदला गया है। जरूरत पड़ती है तो
भविष्य में दूसरे घुटने का आॅपरेशन भी किया जाएगा।
बेनी समर्थकों ने मांगी दुआ।।
बाराबंकी। भारतीय राजनीति के दिग्गज राजनेता एवं सांसद बेनी प्रसाद वर्मा
के अस्पताल में पहुंचने की खबर ने सोशल मीडिया पर भूचाल मचा दिया। हर कोई
अपने महबूब एवं हरदिल अज़ीज नेता बेनी बाबू की सलामती की दुआ मांग रहा था। बेनी वर्मा के समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। तो वहीं कुछ समर्थकों ने सोशल मीडिया के जरिए उनके सफल आॅपरेशन की लोगों
से दुआएं मांगी। ऐसे में बेनी बाबू के घुटनों के सफल आॅपरेशन की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
0 टिप्पणियाँ