आपसी रंजिश में हुई मारपीट एक की हालत नाजुक बेली रेफर


आपसी रंजिश में हुई मारपीट एक की हालत नाजुक बेली रेफर



दैनिक अक्षय मेल समाचार


जन

पद प्रयागराज के बहरिया थाना अंतर्गत सिकंदरा चौकी क्षेत्र के बीरभानपुर गांव के ही राजेंद्र प्रसाद मिश्र उम्र 55 वर्ष सन ऑफ स्वर्गीय उमाशंकर अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे की पड़ोस के रहने वाले चार पांच लोगों ने राजेंद्र प्रसाद घर की महिलाओं को भद्दी भद्दी  गाली देते हुए घर के अंदर घुस आए जब इसका विरोध राजेंद्र प्रसाद ने किया तो सभी लोगों ने मारना शुरू कर दिया रामनारायण मिश्रा ने पीछे से राजेंद्र प्रसाद के सिर में  फावडा से मार दिया जिससे सिर फट गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े यह मंजर  देख कर घर के महिलाएं जोर जोर से रोने लगी आवाज सुनकर आसपास के लोग तथा गांव वालों ने आनन-फानन में सीएससी मैलहा लाया जहा हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने इलाहाबाद बेली के लिए रेफर कर दिया राजेंद्र प्रसाद के भाई ने बहरिया थाने में 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है



प्रयागराज से शिव कुमार यादव संवाददाता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ