अमेठी 08 जुलाई 2019। मा. राज्य सूचना आयुक्त उ0प्र0, श्री अजय कुमार उप्रेती का जनपद अमेठी दिनांक 12 जुलाई 2019 को एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। माननीय राज्य सूचना आयुक्त 12 जुलाई 2019 को प्रातः 09 बजे सर्किट हाउस सुलतानपुर से चलकर 10:00 बजे कार्यालय जिलाधिकारी अमेठी के सभागार में आयोजित जन सूचना अधिकारियों/प्रथम अपीलीय अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात माननीय आयुक्त महोदय पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता करेंगे। तदोपरांत माननीय राज्य सूचना आयुक्त शाम 5:00 बजे लखनऊ को रवाना होंगे। उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने दी।
0 टिप्पणियाँ