दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट - मनीष मिश्र
प्रतापगढ़
बाघराय ग्राम तिलोकपुर के पटेल नगर चौराहे पर संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से चाय पान गुटखा की दुकान समेत छप्पर में रखें गेहूं हुए जलकर खाक। ग्राम तिलोकपुर के पटेल नगर चौराहे पर भोलानाथ पटेल पुत्र महादेव पटेल जो त्रिलोकपुर के निवासी हैं चौराहे पर उनकी चाय पान गुटखा यदि की दुकान है। उसी के बगल में दुकान से सटी एक छप्पर भी लगी हुई थी आज रात्रि में 1:00 बजे के लगभग दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से भोलेनाथ पटेल की पूरी दुकान वा छप्पर छप्पर में रखे गेहूं सब जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों की नजर जब पड़ी तो वह आनन-फानन किसी तरह आग पर काबू पाया। सुबह मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान बीरेन्द्र सिंह ने हल्का लेखपाल वा पुलिस को को सूचना देने के बाद पीड़ित की कुछ मदद किया। मौके पर हल्का लेखपाल के साथ पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने आग लगने का स्पष्ट कारण नहीं बता सके। हल्का लेखपाल ने आगजनी से हुए नुकसान का आकलन करके अपनी रिपोर्ट लगा दिया है। वहीं कुछ लोग दबी जुबान में इसे किसी साजिश का नतीजा भी बता कर अपना रोष भी प्रकट कर रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ