दबंगों ने नवनिर्मित गौशाला के लिए बने दर्जनों पिलर को किया क्षतिग्रस्त।


दैनिक अक्षय मेल समाचार 

रिपोर्ट - मनीष मिश्रा

प्रतापगढ़

ग्रामसभा वशियारा में बीती रात आवारा पशुओं के लिए बनाई गई गौशाला के दर्जनों पिलर को रात्रि में दबंगों ने गिरा कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह होने पर आज ग्राम प्रधान श्रीनाथ सरोज को जब  गौशाला छतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। उनके साथ ग्राम सभा की भारी भीड़ भी इकठ्ठा थी। एक तरफ आवारा पशु को लेकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार पर ग्रामीणों द्वारा हमले किए जाते रहे हैं। वहीं जब शासन किसानों की फसल को बचाने के लिए और आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए प्रत्येक ग्राम सभाओं में गौशाला ए निर्माण कराई तो दबंगों ने उसे ढहा दिया। गौशाला छतिग्रस्त होने से ग्रामसभा वशियारा में भारी रोष उत्पन्न हो गया है। मामले की सूचना आज ग्राम प्रधान ने 9:00 बजे के करीब बाघराय थाने पर दिया सूचना मिलने पर बाघराय पुलिस पहुंची और आनन-फानन में जांच शुरू कर मुकदमा पंजीकृत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ