दैनिक अक्षय मेल समाचार
जनपद प्रयागराज सोरांव थाना अंतर्गत राम लखन महाविद्यालय सराय बाहर हाजी गंज में चपरासी के पद पर तैनात योगेश कुमार पुत्र स्वर्गीय परमानंद यादव उम 38 वर्ष निवासी इस्माइल गंज सोरांव के विद्यालय ऑफिस में सुबह समय लगभग 10:00 बजे गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई गोली की आवाज सुनकर विद्यालय में काम कर रहे हैं अन्य कर्मचारी ने जाकर ऑफिस में देखा तो योगेश यादव मृत पड़ा हुआ था स्कूल प्रबंधक ने तत्काल इसकी सूचना सोरांव थाने और मृतक के घर पर दी खबर सुनकर परिवार वाले रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे उधर सूचना पाकर सोरांव स्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी मैं फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को संभाला सूचना पाकर एसपी गंगा पार मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की और लाश का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया मृतक योगेश यादव 6 साल से राम लखन महाविद्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत था मृतक के दो बच्चे हैं एक बेटी 2 वर्ष की 7 वर्ष का बेटा प्रिंस है समाचार लिखे जाने तक मृतक के भाई की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है
प्रयागराज से शिव कुमार यादव ब्यूरो चीफ
0 टिप्पणियाँ