स्टाफ की कमी से जूझ रहा है बैंक आफ बडौदा बैंक की सेवाओं का लाभ नहीं ले पा रहे खाताधारक


शुकुल बाजार अमेठी विकासखंड शुकुल बाजार विगत वर्षों से टॉप पर रहने वाली बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक आज स्टाफ की कमी से जूझ रही है ग्राहकों को सुबह से शाम तक लाइन लगाना पड़ता है जिससे ग्राहकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है खाता धारको का कहना है किसी दिन नेटवर्क प्रॉब्लम किसी दिन स्टाफ की कमी आए दिन बैंक में लगी रहती है एक साधारण जमा खर्ची के लिए आदमी को सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहना पड़ता है एक ही काम के लिए दो या तीन बार बैंक आना जाना पड़ता है ऐसे में उपभोक्ता परेशान है सोमवार को जब बैंक  खुली  बैंक में लेनदेन करने वाले ग्राहकों का तांता लगा रहा जबकि बैंक पर जमा निकासी के लिए सिंगल काउंटर चलाया जा रहा था जब बैंक मैनेजर एच एल सिंह  से बात हुई तो उन्होंने कहा स्टाफ की कमी है स्टाफ छुट्टी पर हैं सिंगल काउंटर के चलते साधारण जमा पर्ची के लिए  आदमी को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बैंक में रहना पड़ा एक साधारण जमा खर्चे में पूरा दिन लग जाएगा तब आदमी क्या करेगा लोग सेवाओं का लाभ कैसे ले पाएंगे क्षेत्र के सम्मानित ग्राहकों ने बैंक की दशाओं में सुधार लाने की मांग की है जिससे उपभोक्ताओं को सही और सही समय पर सेवाओं का लाभ मिल सके सरकार की योजनाओं का लाभ या किसी सरकारी लेन देन हो सके क्षेत्रवासियों ने कर उच्चाधिकारियों से बैंक में संहिता और सुचारू सुविधा की मांग की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ