दैनिक अक्षय मेल /प्रयागराज।
जनपद प्रयागराज के मऊआइमा थाना अंतर्गत ग्राम सभा उमरिया बादल उर्फ गैदा के हरिराम सरोज का पड़ोस के ही रहने वाले श्रीराम सरोज सन ऑफ किशोर सरोज का जमीनी विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है हरिराम सरोज गरीब आदमी है तथा अपने बच्चों के साथ पंजाब में मजदूरी करता है घर पर पत्नी सज्जन देवी अकेली रहती है और श्री राम सरोज एक आवारा तथा शराबी किस्म का आदमी है जिसने 6 जून 2009 को पुरानी रंजिश के चलते शराब के नशे में धुत होकर सज्जन देवी के घर में जा घुसा और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने पीटने लगा जिसका विरोध पीड़िता बार-बार कर रही है लेकिन श्रीराम सरोज ने एक ना सुनी और सारी हदें पार करते हुए पीड़िता के साथ में रेप किया शोर सोनकर गांव वालों को आते देख मौके से भाग निकला जिसकी शिकायत पीड़िता ने तत्काल लिखित में थाना अध्यक्ष मऊआइमा को दिया परंतु ना यफा आई आर दर्ज हुआ और ना ही पीड़िता का मेडिकल कराया गया जब पीड़ित को थाने से न्याय नहीं मिला तो पीड़िता ने एसपी गंगा पार के सामने उपस्थित होकर आपबीती सुनाई तथा न्याय की गुहार की जिसे सुनने के बाद वापस मऊआइमा थाने पर भेज दिया गया लेकिन अभी तक रेप पीड़िता को न्याय न मिलते देख पीड़िता अपने परिवार तथा रिश्तेदार के साथ में थाने पर आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरने पर बैठ गई
प्रयागराज से ब्यूरो चीफ शिव कुमार यादव
0 टिप्पणियाँ