फतेहपुर बाराबंकी। यात्रा को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बाराबंकी द्वारा बिना हेलमेट दुपहिया वाहन व बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहनों में इंधन ना देने का सख्त आदेश किया गया, 24 तारीख को हुए इस आदेश के बाद 25 को सभी पेट्रोल पंपों पर लगभग इसका पूर्णतया अनुपालन देखने को मिला। जिस में कहीं-कहीं लोगों को हेलमेट के बिना ईंधन लेने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
तहसील फतेहपुर अन्तर्गत 25 जून मंगलवार को कस्बे सहित आसपास के सभी पेट्रोल पंपों पर दो पहिया वाहनों व चार पहिया वाहनों में पेट्रोल लेने वालों को हेलमेट न होने पर पेट्रोल लेने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पेट्रोल पंप पर ईंधन देने से सेल्समैन ने मना किया तो कुछ लोग विवाद करने लगे जहां पर मौजूद कुछ लोगों ने ही उनको समझाया और फिर पुनः हेलमेट के साथ आने के लिए कहा जिस पर लोग राजी हुए, जानकारी न होने के बहाने पर भी ईधन न मिलता देख एक दूसरे से हैलेमेट मांग कर पहुंचे पेट्रोल पंप तब मिला पेट्रोल, वहीँ आगे से हेलमेट लगाने पर ही पेट्रोल मिलेगा इसकी जानकारी भी उनको मिल गई। कुछ भी हो जिलाधिकारी बाराबंकी के इस आदेश से लोगों में सुरक्षा के लिए लगाया जाने वाला हेलमेट अब और भी आवश्यक हो गया। वहीँ लोगों में हेलमेट व सीटबेल्ट के प्रति जागरूकता जरूर आ रही है।
0 टिप्पणियाँ