स्वच्छ भारत मिशन का पोल खोलता ये शौचालय


बहराइच / विष्णु कुमार मिश्रा

                               मोदी सरकार एक तरफ देश भर मे स्वच्छ शौचालय बनवाकर लोगो को खुले मे शौच जाने से मुक्ति दिलाना चाह रही है वही शौचालय बनवाने वाले जिम्मेदार अधिकारी अपने कर्तव्यो का निर्वाहन न करके पीले ईटो व एक दो फीट का गड्ढा खोदवा कर शौचालय बनाकर अपनी जिम्मेदारी से छुटकारा ले लेते है वही ग्रामीण भी शौचालय का प्रयोग न करके उसमे ईधन रखकर मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन के सपनो का पलीता लगाया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियो पर न तो किसी प्रकार की कार्यवाही होने का डर दिखता है ।तहसील नानपारा के लालपुर शिवपुर के सरैया मे बने शौचालयो का उच्चाधिकारियो द्वारा सही से जाॅच कर लिया जाए तो शौचालय बनवाने वाले अधिकारी की पोल खुल जायेगी साथ मे काफी संख्या मे आज भी ग्रामीण खुले मे शौच जाने को मजबूर है लेकिन ग्रामीणो को शौचालय नही मिल पा रहा है अगर जिनके यहाॅ शौचालय बना भी है उसमे से बहुत सारे ग्रामीणो द्वारा शौचालय मे ईधन लकड़ी रखा जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ