नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


दैनिक अक्षय मेल समाचार



जनपद प्रयागराज सोरांव तहसील अंतर्गत ग्राम सभा चांदपुर मटियारा के रूपेश सिंह सन ऑफ शिव प्रकाश सिंह की शादी 26 अप्रैल 2019 को मांधाता क्षेत्र के हरखपुर निवासी अंकलेस सिह की पुत्री सीमा के साथ हुई थी  शादी के कुछ माह बाद ही पति पत्नी में नहीं बनती थी कल सुबह  दोनों में किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी रूपेश सिंह के पिता शिव प्रकाश सिंह 1 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं जिनकी हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है रूपेश अपने बीमार पिता के लिए खाना पहुंचाने अस्पताल गया हुआ था घर में सीमा अकेली थी और अपने कमरे का दरवाजा बंद करके 3:00 बजे दोपहर मे फांसी लगा ली इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने तत्काल वडगांव चौकी पर सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने पूछताछ किया तथा सीमा के मायके वालों को सूचना दिया गया देर शाम मायके वालों को पहुंचने के बाद दोनों पक्षों से पंचायत नामा  लिखवा कर लास को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतका के पिता ने वडगांव चौकी पर रूपेश सिंह के खिलाफ लिखित मैं तहरीर दिया है  



सोरांव से हबीबुर्रहमान की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ