रामसनेहीघाट बाराबंकी देश के हर नागरिकों व बचो तथा महिलाओं को भोजन व जीने का अधिकार है साथ ही साथ शिक्षा व संस्कार देना सभी का उत्तरदायित्व है इसके लिए यह संस्था लोगो को भोजन शिक्षा आदि उपलब्ध करा रही है इसके लिए बधाई के पात्र है ।
बनीकोडर ब्लॉक में आयोजित जरूरतमंद एवं कमजोर बेसहारा बच्चों, महिलाओं वृद्धजनों के लिए संचालित उप्र फूड बैंक द्वारा 21वें माह के बनीकोडर एवं दरियाबाद ब्लाक के 80 जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न(राशन) वितरण उपजिलाधिकारी राजीव कुमार शुक्ला द्वारा दिया गया । उन्होंने कहा कि बच्चों व महिलाओं को राशन के पैकेट वितरित किये और कहा कि हर बच्चे को संतुलित भोजन मिलना उसका अधिकार है, उसे अच्छी शिक्षा, और अच्छे संस्कार मिले यह हम सभी की जिम्मेदारी है। एसडीएम श्री शुक्ल ने आगे कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार ऊपर से थोपे नही जा सकते, यह अच्छे संस्कार माता पिता के कर्मो और जीवन शैली से मिलते हैं। दुर्भाग्य से जिन बच्चों के माता पिता बचपन में ही साथ छोड़ कर स्वर्गवासी हो गए उन बच्चों को भी शिक्षा , संतुलित पौष्टिक भोजन के साथ ही अच्छे संस्कारो का माहौल मिलना चाहिए। एसडीएम ने इन बच्चों व महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए निर्देश भी दिए।
पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने कहा कि गरीब व यतीम बच्चों व महिलाओं को हर माह राशन देने का काम फ़ूड बैंक द्वारा लोगो को दिया जा रहा है वह बहुत ही सरहानीय कार्य है समाज के सभी लोगो का कर्त्तव्य है कि इस तरह के कार्यक्रम में लोगो को आगे आकर मद्दत करनी चाहिय ।भोजन व शिक्षा का अधिकार आज से नही आदि काल से चला आ रहा है इसके लिये यह संस्था द्वारा गरीबो के लिए निरंतर कार्य करके समाज मे एक अच्छी पहल की है ।
राशन वितरण के संयोजक बाल कल्याण समिति न्यायपीठ के सदस्य रत्नेश कुमार बताया कि चाइल्ड लाइन 1098 पर जिन बच्चों ने फोन कर मदद मांगी है कि बचपन में ही माता पिता की मृत्यु हो गई है अब कोई सहारा नही है उन बच्चों और विधवा महिलाओं को फ़ूड बैंक से जोड़ा गया है उन्हें भोजन की मदद फ़ूड बैंक दी जा रही है। इस फ़ूड बैंक में समाज के दान प्रेमी लोगों से अनाज एकत्र करके गरीब व जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है। यह कार्य लखनऊ में एहसास संस्था की महासचिव डॉ शचि सिंह ने ढाई साल पहले शुरू किया गया था, बाराबंकी में यह 21 माह से संचालित है। 21वें माह में अन्नपूर्णा टीम में डॉ शचि सिंह, अंकित श्रीवास्तव, मनीष कनौजिया, श्री राजाराम आर्य, सुरेन्द्र विक्रम कनौजिया, सुश्री विनोद कुमारी कुरील, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह आदि लोगों ने राशन दान किया है, जिन्हें हम धन्यवाद देते है।
इस अवसर पर समाजसेवी व पत्रकार भोलानाथ मिश्र ने कहा कि मनुष्य को दो लोग ही भोजन दे सकते हैं, एक तो भगवान है, दूसरा भगवान का भेजा हुआ दूत। आप सभी किसी भूखे को भोजन कराकर स्वयं भगवान के दूत बन सकते हैं। संस्था के लोग निश्चय ही ईश्वरीय कार्य कर रहे हैं। श्री अमर बहादुर सिंह ने कहा कि व्यक्ति कपड़ा बिना तो जी सकता है किंतु बिना भोजन के नही, इसलिए भूखे को भोजन कराना कई यज्ञों के समान है। फूड बैंक के संयोजक रत्नेश कुमार ने लोगों से अन्न दान करने की अपील भी किया। उल्लेखनीय है कि बाराबंकी में जरूरतमंदों की भूख मिटाने के लिए एहसास की पहल पर बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा अक्टूबर, 2017 से फूड बैंक संचालित किया जा रहा है। इस फूड बैंक के माध्यम से ऐसे बच्चों जिनके माता अथवा पिता अथवा दोनों मजदूर पेशा थे और बचपन में ही स्वर्ग सिधार गये अब इन बच्चों को मदद की जरूरत है वहीं ऐसी विधवा एवं वृद्ध महिलाएं हैं जिन्हें खाने कमाने का कोई जरिया नही है उनके भोजन की मदद के लिए संस्था के द्वारा समाजसेवियों से अन्न एकत्र कर फूड बैंक संचालित किया जा रहा है। इस फूड बैंक के द्वारा प्रत्येक बच्चें एवं महिला को 02 किलो आटा, 02 किलो चावल व एक-एक किलो दलिया, दाल, चीनी, नमक, तेल, गुड़ आदि खाद्यान्न सामग्री प्रतिमाह दान की जा रही है। राशन के पैकेट देने के साथ ही बच्चों एवं बालिकाओं की पढ़ाई, महिलाओं को आजीविका के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जा रही है।
राशन वितरण एवं एकत्र करने में चाइल्ड लाइन टीम से लीडर अवधेश कुमार, जियालाल, राम कैलाश, अखिलेश कुमार, मनीष सिंह आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा। इस कार्यक्रम में ग्राम नाथूपुर के ग्राम प्रधान, पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह सहायक विकास अधिकारी श्री राजेश तिवारी, पंकज राणा, संस्थान के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, चाइल्ड लाइन टीम सदस्य अंजलि जायसवाल, राम कैलाश, अखिलेश कुमार सहित तहसील व ब्लाक के कई कर्मचारी व समाजसेवी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ