सौभाग्य योजना में बजाज कंपनी लगा रही उपभोक्ताओं को चूना।
6 माह बीत जाने के बाद भी उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा।
अवैध वसूली के बाद नहीं किए गए कनेक्शन शिकायत उपजिलाधिकारी हैदरगढ।
अक्षय मेल समाचार।
बाराबंकी। जनपद के अंतर्गत तहसील हैदर गढ़ की ग्राम पंचायत चिरैया में सौभाग्य योजना के तहत किए गए निशुल्क कनेक्शन में कार्यदाई संस्था बजाज कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को चूना लगाने का काम किया गया है जिसमें निशुल्क विद्युत कनेक्शन के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालते हुए उनसे
मीटर लगाने के बहाने ₹ 500 की वसूली की गई है उन सब के बाद भी अभी तक 6 माह बीत जाने के बाद भी उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छाया हुआ है और विद्युत व्यवस्था का संचालन नहीं हो सका है मिली जानकारी के अनुसार तहसील हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी की ग्राम पंचायत चिरैया के राजस्व गांव बलीपुर में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जनपद बाराबंकी द्वारा सौभाग्य योजना के अंतर्गत उपभोक्ता राजेश कुमार ओझा पुत्र शिव नरायन के घर विधुत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा कनेक्शन तो 9 सितंबर 2018 को कर दिया गया लेकिन दोनों उपभोक्ताओं के घर में अभी तक बिजली की रोशनी तक नहीं पहुंच सकती है विद्युत कनेक्शन करने के लिए उनसे केवल और मीटर लगाने के नाम पर बजाज कंपनी के लोगों द्वारा 5 सौ रुपये की उगाही के बाद भीअभी तक उनके यहां एक बिजली का खंभा भी नहीं लगाया इसी प्रकार संगीता ने बताया कि उनसे मीटर केबिल केनाम पर ₹500 की ठगी की गई है घर पर बिजली नहीं पहुंच सकी है केबिल मीटर घर की शोभा बढ़ा रहे हैं इस संबंध में आज मंगलवार को तहसील समाधान दिवस में समाधान दिवस प्रभारी उपजिलाधिकारी हैदरगढ प्रतिपाल सिंह से इस प्रकरण की लिखित शिकायत की गई है और उपजिलाधिकारी हैदरगढ प्रतिपाल सिंह ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए उपभोक्ताओं के घर बिजली पहुंचाने का भरोसा दिया है।
0 टिप्पणियाँ