दैनिक अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़
देश में हो रहे लगातार माब लिंचिंग से एक विशेष समुदाय पर हो रहे हमले से देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है, यम॰आई॰यम॰के जिलाध्यक्ष इसरार अहमद का कहना है कि हाल ही में झारखण्ड के सरायकेला में तबरेज अंसारी को निशाना बनाकर भीड़ ने बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया जिससे कुछ समय बाद मौत हो गयी और उन्होंने यह मांग की तबरेज के मपरिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी की मांग की है और देश भर में हो रहे माब लिंचिंग से बढ़ रहे अपराध के खिलाफ सख़्त से सख़्त कानून लागू किया जाए जिससे देश के लोगों में कानून के प्रति विश्वास बना रहे ।इस मौके पर मौलाना ताजदार,अब्दुल्ला, अनीश,असलम,सुजात उल्ला, हाफिज़ इस्लाममुददीन,आदि पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ