अशोक श्रीवास्तव/ संवाददाता /अमेठी।
लेखपाल ने सरवन पुर की ग्राम सभा की भूमि फर्जी मकान के जरिये बैनामे के खिलाफ थाना कोतवाली अमेठी में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी । मो0 अली पुत्र जहीर सरवन पुर में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया कि ग्राम सभा की भूमि को फर्जी मकान दर्ज कराकर विक्रय कर दिया जिस मामले मे स्थानीय प्रशासन ने मामले को गम्भीरता से लिया और तहसीलदार अमेठी महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लेखपाल श्याम बहादुर दूबे ने ग्राम सभा की भूमि का बैनामा किये जाने की बात प्रशासन को रिपोर्ट मे नही दी इससे जाहिर है प्रशासन तथ्यो को छिपा कर जिला प्रशासन को सूचना प्रेषित कर रहा है। इससे जहिर है। जिसके खिलाफ प्रशासन कार्यवाही कर रहा है। उसे बचाने का भी भरसक प्रयास कर रहा है। लेखपाल ने जो रिपोर्ट तैयार की है । उसमें ग्राम पंचायत अधिकारी सरवन पुर का हवाला देते हुए मकान सं0 548/2 अभिलेखो में अंकित नही है। ऐसी दसा में राजस्व विभाग ने नन्हे के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कबुल की है। इस रिपोर्ट में लेखपाल के साथ अधिकारियो के हस्ताक्षर है। सूचना रिपोर्ट देखने के बाद ये जाहिर हो रहा अधिकारी भी लेखपाल के हस्ताक्षर देख अपने हस्ताक्षर बना दिये रिपोर्ट में क्या लिखा है।
जिला धिकारी शकुन्तला गौतम से जब इस सम्बन्ध मे बात हुई तो उन्होने कहा कि ग्राम सभा की जमीन फर्जी अभिलेखो के अधार पर बैनामा किया जाता है। तो उसके लिए ग्राम पंचायत के लेखपाल जिम्मेदार है। विधिक कार्यवाही में हेरा फेरी करते है। तो उसकी जॉच कराई जायेगी । क्रेता, विक्रेता तथा बैनाम के गवाह और उपनिबन्धक के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त कार्यवाही करेगा।
0 टिप्पणियाँ