पुलिस थानों में नहीं रहती साफ-सफाई जिलाधिकारी ने लगाई थाना अध्यक्षों को कड़ी फटकार

सुनील यादव (अमेठी )जिलाधिकारी अमेठी श्रीमती शकुन्तला गौतम ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने हेतु जनपद के विभिन्न थानों के निरीक्षण के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि थानों में आये समस्त मामलों का निस्तारण समयबद्ध व गुणवत्तपूर्ण तरीके से किये जाये । उन्होंने कहा कि थानों में आये फरियादियों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था व पीने के लिए पानी की उपलब्धता हो।
        जिलाधिकारी श्रीमती गौतम ने सर्वप्रथम थाना जामों के निरीक्षण के दौरान पाया कि वहां पर रखी गई फाइलें अव्यवस्थित तरीके से रखी थी, जिस पर
उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए फाइलों को सुव्यवस्थति ढंग से रखने का निर्देश दिया। थाने का शौचालय गंदा पाया गया जिस पर उन्होंने प्रभारी
निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया।
        जिलाधिकारी  ने इसी क्रम में थाना जगदीशपुर व मुसाफिरखाना का निरीक्षण किया ,जिस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान थानों में रखे विभिन्न
रजिस्टरों का निरीक्षण किया व बंदीग्रह, मालग्रह, कम्प्यूटर कक्ष तथा शौचालय का निरीक्षण साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया।
        निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राहुल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलरामाचारी दूबे, उपजिलाधिकारी अभय कुमार पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी सूक्ष्म प्रकाश, तहसीलदार मुसाफिरखाना सहित अन्य उपस्थित रहे।
                           

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ